Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून नगर निगम को मिली 30 वेस्ट कलेक्शन मशीन, शहरी विकास मंत्री...

देहरादून नगर निगम को मिली 30 वेस्ट कलेक्शन मशीन, शहरी विकास मंत्री ने दिखाई हरी झण्डी।

देहरादून – कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को दिये गये सफाई वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को दिये गये सफाई वाहनों प्रदान किये जा रहे हैं।

 

 

03 काॅम्पैक्टर वाहन को रवाना करते हुए कहा कि इसकी मदद से कूडे़ को छोटी कूड़ा गाड़ियों से लेकर डम्पिंग ग्राउण्ड तक ले जाया जाएगा। इस वाहन से काफी अधिक मात्रा में कूड़ा उठाकर डम्पिंग ग्राउण्ड तक ले जाया जा सकता है।

उन्होंने 20 ई कार्ट वाहन को रवाना कर कहा कि यह पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहन है। इन वाहनों को छोटी गलियों/छोटे रास्तों में भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

 

मौके पर 12 हूपर टिपर्स रवाना किये और कहा कि यह उपकरण कचरे को जमीन पर डम्प कर सकता है, साथ ही सीधे एक कन्टेनर में और रिफ्यूस कलेक्ट्रर में भी डाल सकता है। यह पूरी तरह से हाइजीनिक है और इसलिए ज्यादा सुरक्षित है। यह संकरी गलियों में आसानी से चल सकता है और पूर्ण रूप से कवर्ड रहता है जिससे आस पास के क्षेत्र में दुर्गध ना फैले।

इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, आयुक्त गढवाल मण्डल सुशील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी डॉ आर राजेश कुमार, नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल, कृष्ण कुमार मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी कृष्ण कुमार मिश्रा, मुख्य महाप्रबन्धक (तकनीकी) देहरादून स्मार्ट सिटी पदम कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular