Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून क्षेत्र में हुई चोरी की चार बड़ी घटनाओं का पुलिस ने...

देहरादून क्षेत्र में हुई चोरी की चार बड़ी घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा।

देहरादून – देहरादून क्षेत्र में हुई चोरी के चार बड़ी घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में दो चोरियां जबकि क्लेमेंटाउन और ऋषिकेश में एक-एक चोरी की घटना हुई थी। ऋषिकेश में चोरों ने घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी किये थे, इस चोरी की घटना का मास्टरमाइंड सगी मौसी का लड़का निकला। इसके अलावा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में चोरों ने मंदिर से मूर्तियां चोरी की थी। वहीं विकासनगर में घर में नकदी और ज्वेलरी की चोरी के साथ ही एक बाइक पर भी चोरों ने हाथ साफ किया था। पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून ने प्रेस कांफ्रेंस कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी हर एक बात किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा करने से बचना चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular