Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून के डीबीएस में रैगिंग के मामले ने शासन प्रशासन में खलबली,...

देहरादून के डीबीएस में रैगिंग के मामले ने शासन प्रशासन में खलबली, छात्रों ने देर रात किया हंगामा और तोड़फोड़।

देहरादून – देहरादून स्तिथ सेलाकुई के दून बिजनेस स्कूल में हुए रैगिंग के मामले ने शासन प्रशासन में खलबली मचा दी है वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कुछ छात्र दूसरे छात्र को बुरी तरह से पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दून बिजनेस स्कूल में भी हंगामा देखने को मिला। छात्रों ने अक्रोषित होकर कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया।

पुलिस के मुताबिक जरूरी नहीं कि यह मामला रैगिंग का ही हो इसे मारपीट के पक्ष में भी देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कॉलेज की कमेटी इस वक्त मामले की जांच कर रही है और अपनी रिपोर्ट जल्द ही पुलिस को सौंपेगी जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए सभी शैक्षिक संस्थानों को यह नोटिस पुलिस विभाग की ओर से भेजा जाएगा कि यदि कोई ऐसा मामला उनके संज्ञान में आता है तो पुलिस को तुरंत अवगत करवाएं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular