Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून कम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तर पर हमला, नेता हुए लहु लुहान, बताया...

देहरादून कम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तर पर हमला, नेता हुए लहु लुहान, बताया भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा.

बुधवार को देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केरल में हो रही हिंसा के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से जुलूस निकालते हुए माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के दफ्तर पहुंच गए और मौका देखकर प्रदर्शन के बीच कुछ कार्यकर्ता दफ्तर की ओर बढ़े और कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाने लगे । इसी बचाव में कुछ कम्युनिस्ट कार्यकर्ता भी आगे आ गए। और इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डंडे से हमला कर एक कम्युनिस्ट कार्यकर्ता को लहुलुहान कर दिया।

ये क्रिया पुराने बस अड्डा स्थित कम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तरमें हुयी । हैरानी की बात यह है कि भाजपा के कई विधायक इस प्रदर्शन में शामिल थे। उनकी मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू हो गए। वही बचाव में आई पुलिस पर भी कार्यकर्ताओं ने लाठियां बरसाई।

सूत्रों से पता चला है की हमले में कम्युनिस्ट कार्यकर्ता शेर सिंह राणा लहूलुहान हो गया, जिसे मौके पर ही उपचार दिया गया। पुलिस ने जैसे-तैसे भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए इधर, कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सीपीआईएम के नेता शिव प्रसाद देवली ने भाजपा कार्यकताओं पर गुंदागर्दी का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ता बेलगाम हो गए है और प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। जगह-जगह सीपीआईएम दफ्तरों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है। जानकारों की माने तो भाजपा के प्रदर्शन में धर्मपुर विधायक और मेयर विनोद चमोली, विधायक मुन्ना चौहान, विधायक हरवंस कपूर भी शामिल थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular