देहरादून एसएसपी योगेंद्र रावत की तरफ से सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि 4600 ग्रेड पे को लेकर शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इसलिए सभी पुलिसकर्मी संयम बनाए रखें साथ ही अनुशासित बल होने के नाते ऐसा कोई अमर्यादित व्यवहार ना करें जिससे आमजन के बीच पुलिस के प्रति कोई नकारात्मक संदेश जाए।