Wednesday, February 25, 2026
Home राष्ट्रीय देशभर मे बारिश का कहर,कई राज्य बाढ़ की चपेट में

देशभर मे बारिश का कहर,कई राज्य बाढ़ की चपेट में

imagesपटना/गुवाहाटी.बिहार और असम में बाढ़ से हालात बदतर बने हुए हैं। दोनों राज्यों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 तक पहुंच गई। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी जमकर बारिश हुई। लैंड स्लाइड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मनाली, शिमला, नाहन और रामपुर नेशनल हाईवे समेत राज्य के छोटे-बड़े करीब 150 रास्ते बंद हो गए हैं। 13 राज्यों में भारी बारिश हो रही है।
 
देशभर में 13 राज्य बाढ़ से प्रभावित
 असम में 21 जिलों के 2266 गांवों के करीब 17 लाख लोग बाढ़ प्रभावित हैं। 463 राहत शिविरों में 18 जिलों के करीब डेढ़ लाख लोगों ने शरण ली हुई है। अब तक 31 मौतें हुई हैं। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश से गंगोत्री हाईवे 72 घंटों से बंद है। ओडिशा में पिछले दो दिनों में बिजली गिरने से 41 मौतें हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2