पौड़ी/कीर्तिनगर – तहसील कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए दुराचार के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यहां स्थानीय लोगों ने करीब 20 लोगों की पिटाई कर दी। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है।
कीर्तिनगर तहसील क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुराचार मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र में कार्य करने वाले समस्त मजदूर, मिस्त्री, नाई, मांस सहित अन्य बाहरी लोगों को भगा दिया। आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश टिहरी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी किया।
तहसील कीर्तिनगर में घटना का पता चलने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसका सिर मुंडवाकर, चेहरे पर कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया और राजस्व पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। किशोरी गर्भवती बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना तहसील कीर्तिनगर के राजस्व क्षेत्र स्थित एक गांव की है। किशोरी के पेट का आकार बड़ा होने पर परिजनों ने उससे इसके बारे में पूछा। जिस पर किशोरी ने इसे सामान्य बात कहते हुए टाल दिया। परिजनों ने सख्ती की तो किशोरी ने अपने साथ हुई दुराचार की बात बताई।
घटना के सामने आने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसका सिर मुंडावाया और चेहरे पर कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया। सूचना पर राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के चाचा ने राजस्व पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह मिस्त्री है और लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम करता आ रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। किशोरी गर्भवती है। एसडीएम पंत ने बताया कि मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम टिहरी को पत्र भेजा गया है।
Find good sorts of guards. Tools give pure vibe. Track [url=https://thebealach.co.uk/]gay men porn[/url] today. Find best kind well.
дизайн квартир сайт дизайн проект спб стоимость