Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देवभूमि – भारत का अंतिम गाँव है माणा, जानिए क्या किया था...

देवभूमि – भारत का अंतिम गाँव है माणा, जानिए क्या किया था भगवान गणेश ने यहाँ !

उत्तराखंड के चमोली जिले का माणा गांव, हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत महत्व रखता है, इसी जगह पर महर्षि व्यास ने भगवान गणेश को महाभारत का महाकाव्य सुनाया था। प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर माणा गांव से सिर्फ 3 किमी दूर है। माणा वैली में गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी, अलकनंदा नदी का भी स्रोत है।

कैसे पहुंचे: निकटतम हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट है और निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। इन जगहों पर पहुंचने के बाद, आपको या तो सुबह जल्दी ही बस लेनी होगी या फिर आप साझा टैक्सी भी ले सकते है या फिर अपने आप (अपने निजी वाहन) द्वारा जोशीमठ के रास्ते से बद्रीनाथ आ सकते है ।

क्या कर सकते है यहाँ : भारत और तिब्बत के बीच सीमा पर माणा गांव 18,192 फीट पर दुनिया में सबसे अधिक पहुंच योग्य मार्ग है। माणा गांव को भारत के प्रसिद्ध अंतिम गांव के रूप में भी जाना जाता है । यदि आप प्रसिद्ध  से चौखंबा पीक की चढ़ाई शुरू करते हैं तो दो छोटी गुफाएं – व्यास गुफा और गणेश गुफा का दौरा ज़रूर करें। यहाँ के अन्य प्राकृतिक आकर्षण वसुंधरा फॉल्स, सतोपंत झील और भीम पुल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2