Homeराज्यउत्तराखण्डदेवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में...

देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक की तलाश जारी, नहीं लगा अभी तक कोई सुराग।

टिहरी/देवप्रयाग – उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर गुरुवार को पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे।

अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया था। देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना तड़के से सर्च अभियान चला रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular