Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीदेर रात मोरी में तीन घरों में लगी भीषण आग, परिवारों की...

देर रात मोरी में तीन घरों में लगी भीषण आग, परिवारों की जीवनभर की कमाई मिनटों में हुई स्वाहा।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के नुराणू गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर नष्ट हो गए। आगजनी से यहां नकदी और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घंटों की मशक्कत की बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई गई।

मंगलवार रात्रि करीब दो बजे तीन आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड से तीन परिवारों की जीवन भर की कमाई मिनटों में खाक हो गई। आग की लपटें देखकर घरों में सो रहे सभी लोग घर से बाहर निकले।

चिख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। क़ड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझा दी गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular