Homeराज्यउत्तराखण्डदून विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू,वि.वि.में इस सत्र से शुरू होगें ...

दून विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू,वि.वि.में इस सत्र से शुरू होगें नए कोर्स..

देहरादून-आज से विवि में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय में इस सत्र से एमए थियेटर का नया डिग्री कोर्स शुरू कर रहा है। दो साल के इस कोर्स के लिए स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा बायोलाजिकल साइंस से बीएससी और एमएससी भी इस सत्र से शुरू हो रहा है।विवि की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि आज से सभी कोर्सों के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। जो 20 अगस्त तक चलेंगे।

प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कहा विवि में मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एडमिशन के लिए शुरू किए जा रहे हैं। छात्र अपनी सहूलियत के हिसाब से विवि की वेबसाइट, ईमेल या फोन नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। या विवि आकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular