Homeराज्यउत्तराखण्डदून की सड़कों पर जीत का जुलूस, बीजेपी के विजय जुलूस में...

दून की सड़कों पर जीत का जुलूस, बीजेपी के विजय जुलूस में उमड़ी समर्थकों की भीड़, ढोल-नगाड़ों संग मनाया जीत का जश्न…..

देहरादून- नगर निगम में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए आज भाजपा नेता और कार्यकर्ता दून की सड़कों पर ढोल धमाऊ के साथ उतरे। बहाना भले ही मतदाताओं का आभार जताने का रहा हो लेकिन यह तैयारिया 2019 की है। यही कारण है कि विजय जलूस के दौरान मतदाताओं का धन्यवाद कहने की जगह हर हर मोदी और घर घर मोदी के नारे ज्यादा सुनाई दिये। यही नहीं मोदी और भाजपा की लहर की ध्वनि भी गढ़वाली गीतों के जरिए सुनाई दी। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत ठुमके लगाये।

देहरादून के महापौर की कुर्सी पर तीसरी बार कब्जा करने वाली भाजपा अपनी इस जीत से गदगद है। भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा दून के नये महापौर बन गये। भाजपा सौ पार्षदों वाले नगर निगम में पूरी ताकत के साथ काबिज हो चुकी है। चुनाव परिणाम आने के बाद ही इस बात का ऐलान कर दिया गया था कि इस जीत का जश्न भी आला तरीके से मनाया जायेगा। भाजपा पार्षद अपने वार्डो मेें विजय जुलूस निकाल रहे है वहीं महापौर राजधानी की मुख्य सड़कों और बाजारों में जुलूस के साथ जीत का जश्न मना रहे है। इस जीत के जश्न का मुख्य उद्देश्य यही है कि आम जनता को यह संदेश दिया जा सके कि भाजपा की आंधी के सामने कोई नहीं टिक पायेगा? 2014 की तरह आज भी देश में भाजपा और मोदी की लहर जारी है। भाजपा जनता को 2019 के चुनाव के बारे में यही संदेश देना चाहती है कि देश में एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular