Homeराज्यउत्तराखण्डदीपावली से पहले हो सकता है त्रिवेंद्र सरकार की केबिनेट विस्तार!

दीपावली से पहले हो सकता है त्रिवेंद्र सरकार की केबिनेट विस्तार!

बड़ी खबर : देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में आज भाजपा कोर ग्रुप की गोपनीय बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट बैठक में मौजूद है। बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर चर्चा चल रही है, सूत्र बता रहे है कि बैठक में कैबिनेट विस्तार और दायित्यों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

दरसल पिछले 6 महीनों दायित्वों का बंटवारा न होने से पार्टी के नेताओं में बेचैनी बढ़ी हुई है। अब पार्टी अब इस मामले को और अधिक लटकाने के मूड में नहीं है। चर्चा हैं कि सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय के साथ कुछ नामों पर रायशुमारी हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक आज चल रही पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में इस पर मुहर लगनी बाकी है।

पार्टी आला-कमान की कोशिश यह है कि दीपावली से पहले पार्टी नेताओ को दायित्वों का तोहफा दे दिया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पहले ही साफ इशारा कर चुके थे कि प्रदेश भाजपा की कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की होने वाली बैठक में जिला कार्यकारणी के पुनर्गठन समेत अन्य मामलों पर फैसला हो सकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments