Homeराज्यउत्तराखण्डदिशा पटानी ने साइन की 150 करोड़ के बजट की EPIC तमिल...

दिशा पटानी ने साइन की 150 करोड़ के बजट की EPIC तमिल फिल्म।

एक्ट्रेस दिशा पटानी लड़को की दिल की धड़कन बन चुकी हैं। बॉलीवुड में तेजी से उभरती दिशा ने हाल ही में बड़ी तमिल फिल्म ‘संघमित्रा’ साइन की है। ये फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित होगी। आठवीं शताब्दी की राजकुमारी ‘संघमित्रा’ में वो लीड रोल प्ले करेंगी। ये रोल पहले श्रुति हासन को ऑफर किया गया था पर किन्ही वजहों से दिशा ने उन्हें रिल्पेस कर दिया।

तमिल सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर शंकर सी इस फिल्म को बना रहे हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म में जयम रवि और आर्या जैसे बड़े एक्टर भी होंगे। इस फिल्म का बजट कुल 150 करोड़ बनाया गया है। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।

दिशा पटानी अभी बॉलीवुड मूवी ‘बागी 2’ में व्यस्त हैं। आपको बताते चले दिशा पटानी ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म वरुण तेज के अपोजिट साल 2015 में ‘लोफर’ थी। इसके बाद वो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिखी थी और इनको काफी पसंद किया गया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular