दिल्ली हिंसा के विरोध में मुंबई में लोगों ने किया प्रदर्शन, अलर्ट जारी….

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब आर्थिक राजधानी मुंबई में लोग इस हिंसा के विरोध में सड़क पर उतर आए। देर शाम लोगों ने दिल्ली में हुई हिंसा के विरोध में मुंबई के मरीन ड्राइव पर कैंडललाइट जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में हिंसा की हालिया घटनाओं को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य पुलिस ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। आजाद मैदान में दिए गए क्षेत्र के अलावा, मुंबई में किसी अन्य विरोध के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here