Homeराज्यदिल्लीदिल्ली सचिवालय में सेंधमारी या घपला, कैसे हुआ यह काण्ड ?

दिल्ली सचिवालय में सेंधमारी या घपला, कैसे हुआ यह काण्ड ?

दिल्ली के नगर निगमों में एल्डरमैन की नियुक्ति से जुडी महत्वपूर्ण फाइल और सीडी दिल्ली सचिवालय से गायब हो गई है। दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मामले में सतर्कता विभाग को जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उनका कहना है कि जिन अधिकारियों के अधिकार में यह फाइल थी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

एल्डरमैन की नियुक्ति से संबंधित प्रस्तावित नाम दिल्ली सरकार उपराज्यपाल के पास भेजने की तैयारी है। नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली सरकार तीनों नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त करने की प्रक्रिया में है लेकिन जब अधिकारियों से फाइल तलब की तो पता चला कि वह फाइल और सीडी कई दिनों से गायब है।

दिल्ली सरकार में शासित राजनीतिक दल को तीनों निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति का अधिकार है। इसलिए दिल्ली की आप सरकार ने संपन्न हुए निगम चुनाव के बाद महापौर चुनाव के शपथ ग्रहण के साथ ही एल्डरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular