दिल्ली में प्रचंड जीत पर बोले केजरीवाल, ये मेरी नहीं दिल्लीवासियों की जीत…..

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 63 जबकि भाजपा 7 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल सकी है। वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये सभी दिल्लीवासियों की जीत है। दिल्ली ने दूसरी बार बेटे पर भरोसा जताया। केजरीवाल ने कहा, नई राजनीति देश के लिए शुभ संदेश है। दिल्ली ने नई राजनीति को जन्म दिया। केजरीवाल ने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, उन्होंने रात दिन मेहनत की। मेरे परीवार ने भी खूब मेहनत की और आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here