Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन, तापमान 2 डिग्री

दिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन, तापमान 2 डिग्री

delhi-cold_650x400_71484208284

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने के बाद दिल्लीवासियों को आज मौसम के सबसे सर्द दिन का सामना करना पड़ा. एक मौसम अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया उन्होंने बताया कि कल का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

सर्द हवा चलने के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. साथ ही सुबह कम दृश्यता के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुईं हालांकि, विमान सेवा प्रभावित नहीं हुईं.

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 26 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, आठ के समय में परिवर्तन किया गया है और सात को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह दृश्यता 800 मीटर जबकि पालम में 500 मीटर दर्ज की गई. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है.

अन्य मौसम केन्द्रों में पालम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.7 और 4.4 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.4 और 4.9 जबकि रिज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आद्रर्ता का स्तर 54 और 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने और सुबह के दौरान हल्का मध्यम कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है.उन्होंने बताया, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और तीन डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है. सफदरजंग में कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.2 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular