
आज आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई तानाशाहीपूर्ण जाँच कार्यवाही के विरोध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किया गया.
जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने कहा कि बिना किसी सं॒ज्ञान व सूचना के जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की जाँच की गई और सैकड़ों पुलिस वाले भेज छानबीन शुरू की गई वो भाजपा की मोदी सरकार की निहायती ओछी व घटिया राजनीति का प्रमाण है.
जिलाध्यक्षा सिसौदिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित गैर भाजपा सरकार को डंडे के बल पर डराया जा रहा है. दिल्ली में “आप” विधायक अमानुल्ला खान और प्रकाश जरवाल पर जिस तरह से एकतरफा कार्यवाही की गई है़ वह तानाशाहीपूर्ण, असंवैधानिक व निंदनीय है और “आप” विधायक इमरान हुसैन व “आप” नेता आशीष खेतान के साथ दिल्ली सचिवालय में भाजपा कार्यकत्ताओं द्वारा की गई मारपीट पर दिल्ली पुलिस मौन है.