Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली के दूसरे दौरे पर निकले सीएम पुष्कर धामी...

दिल्ली के दूसरे दौरे पर निकले सीएम पुष्कर धामी…

देहरादून-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि वे दिल्ली में इस बार केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम विभिन्न प्राधिकरणों, निगमों में दायित्व वितरण, आगामी विधानसभा चुनाव सहित कई अन्य मामलों पर चर्चा कर सकते हैं।इसके अलावा सीएम कांवड़ यात्रा स्थगित करने को लेकर केंद्र से दखल की मांग कर सकते हैं। इससे पहले भी सीएम एक हफ्ते पहले दिल्ली दौरे पर आए थे। सीएम बुधवार रात को लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंचे। सीएम आज रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वे उपराष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं। अपने पहले प्रवास के दौरान सीएम ने पीएम मोदी, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री सहित कई मंत्रियों से मुलाकात की थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular