Homeराज्यउत्तराखण्डदिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार युवक ने दो भाइयों पर किया...

दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार युवक ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक युवक ने दो भाइयों पर गोली चला दी। हालांकि पहली गोली भाइयों की बाइक में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहीं युवक का दूसरा फायर मिस हो गया।

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और आरोपी की खोजबीन में जुट गई। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से घर की तरफ जा रहा था। मोनू के मुताबिक, मलिक कॉलोनी में कपूर चौराहे के पास एक बुलेट सवार युवक उनका पीछा करते हुए आया।

कुछ देर बाद युवक ने अपनी बुलेट मोनू की बाइक के आगे लगा दी और उसे गाली- गलौज करने लगा। मोनू ने जब विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने अपनी कमर से तमंचा निकाला और उस पर फायर कर दी। इत्तेफाक से गोली मोनू की बाइक की हेडलाइट में लग गई। इसके बावजूद युवक ने अपनी कमर से दूसरा तमंचा निकाला और फिर फायर किया, लेकिन यह फायर मिस हो गया।

तब तक वहां शोर-शराबा होने लगा तो युवक बुुलेट लेकर फरार हो गया। इधर मोनू ने 112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी खंगालने लगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular