Homeराज्यउत्तर प्रदेशदबिश के दौरान यूपी पुलिस की फायरिंग में महिला की मौत, आक्रोशित...

दबिश के दौरान यूपी पुलिस की फायरिंग में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच पर लगाया जाम।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – पुलिस की दबिश के दौरान ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई।

यूपी पुलिस द्वारा किसी मामले में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के यहां दबिश देने पहुंची थी की अचानक किसी बात को लेकर पुलिस और परिवार के लोगों में नोंकझोंक हो गई। दोनों पक्षों में नोकझोंक इतनी हो गई कि फायरिंग हो गई। इस बीच यूपी पुलिस ने फायरिंग की जिसमें महिला गुरप्रीत की मौत हो गई।

जिसके बाद ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के परिवार वालों ने यूपी पुलिस के 4 पुलिसकर्मी को पकड़कर कुंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर दिया। उधर बिगड़ते हालात को देखते हुए अन्य जनपदों की फोर्स मौजूद है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular