Homeराज्यउत्तराखण्डदफ्तर में जनता दरबार से कन्नी काटेगी बीजेपी!

दफ्तर में जनता दरबार से कन्नी काटेगी बीजेपी!

देहरादून;   भाजपा मुख्यालय पर मंत्रियो के दरबार का क्रम 27 सितंबर से फिर से शुरू होने वाला है । मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रतिदिन अलग अलग मंत्री देहरादून भाजपा मुख्यालय पर जनता दरबार लगाया करते थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दून दौरे से पूर्व मंत्रियो के दरबार को स्थगित कर दिया गया था। दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाजपा मुख्यालय पर भी कार्यक्रम लगा हुआ था जिसके चलते पार्टी कार्यालय को सजाया सवारा जाना था, इसी के मद्देनजर संगठन ने पार्टी कार्यालय पर लगने वाले जनता दरबार को स्थगित कर दिया था।
बता दें कि पार्टी कार्यालय में जनता दरबार 28 अगस्त से शुरू हुआ था प्रत्येक दिन मंत्री गणों की डयूटी पार्टी कार्यालय पर सुनवाई के लिए तय की गई थी लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दून दौरे के चलते इसे चार दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के बाद राष्ट्रपति का दौरा फिर दिल्ली में कार्य समिति की बैठक के चलते जनता दरबार स्थागित ही रहा।
जिस तरह से सीएम के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट की 29 सितम्बर से कुमाऊ मंडल के दौरे पर भेजा जा रहा है उससे तो यही लगता है कि भाजपा मुख्यालय में सुनवाई को लेकर भाजपा ने कन्नी काटनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि भाजपा मुख्यालय में मंत्रियो के दरबार में फरियादियों की संख्या घटने लगी है, बुधवार और वीरवार को दो दिन अनिवार्य रूप से मंत्रीगण विधानसभा में जन सुनवाई करते हैं। मंत्रियो के भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार को लेकर विपक्ष पहले ही आपत्ति जताता रहा है विपक्ष का कहना है कि मंत्रियों के पास फरियादी नहीं आ रहे है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular