Homeराज्यउत्तराखण्डथारू समाज के लोगों ने अजय रावत के खिलाफ शहर में जुलूस...

थारू समाज के लोगों ने अजय रावत के खिलाफ शहर में जुलूस निकालकर की कार्यवाही की मांग।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज में थारू समाज के लोगों ने लेखक अजय रावत द्वारा अपनी बुक में थारू समाज के लिए लिखे गए अशोभनीय शब्द से नाराज होकर थारू समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर मुख्य चौराहे पर अजय रावत की पुस्तक की प्रतियां जलाई साथ ही सितारगंज तहसीलदार को और सितारगंज क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपकर लेखक अजय रावत के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में कार्यवाही करने की मांग की साथी अजय रावत द्वारा लिखी गई पुस्तक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

अजय रावत द्वारा थारू समाज के बारे में लिखे गए अशोभनीय शब्दों के बाद थारू समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही थारू समाज के लोगों ने सितारगंज एकत्रित होकर एक सभा की सभा के बाद सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और सितारगंज कोतवाली पहुंचकर अजय रावत के खिलाफ सितारगंज क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश को तहरीर सौंपी।

साथ ही पेरेंट्स ऑफ कर थारू समाज के लोगों ने अजय रावत के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में कार्रवाई करने की मांग की साथी थारू समाज के लोगों ने नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर अजय रावत द्वारा लिखित पुस्तक के प्रतियां जलाई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular