Homeराज्यमहाराष्ट्रथम गई सांसे, जब लैंडिंग के दौरान फटा एयर इंडिया का टायर...

थम गई सांसे, जब लैंडिंग के दौरान फटा एयर इंडिया का टायर…

30Fir05.qxp

मुंबई: अहमदाबाद से 128 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर आ रहे एयर इंडिया के विमान का टायर आज सुबह मुंबई के हवाईअड्डे पर उतरते समय फट गया.

नई दिल्ली में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और यात्रियों को आगे के गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक अन्य विमान का प्रबंध किया गया है.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘128 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर अहमदाबाद से मुंबई आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 614 का टायर आज सुबह नौ बजकर चार मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय फट गया.’’

प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एयरलाइन ने पहले ही एक अन्य विमान को सेवा में लगा दिया है. एआई 651 के रूप में एयरबस ए320 विमान रायपुर के लिए उड़ान भरेगा.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular