अमित शाह ने कहा कि हम ऐसी सरकार के जाने के बाद सत्ता में आये जिसके कई घोटाले उजागर हुए। उसके बाद हमारी सरकार आई और आजतक बीजेपी में कोई करप्शन नहीं हुआ। विपक्ष भी करेप्शन का आरोप नहीं लगा सकती और ना उन्हें कोई मुद्दा मिला।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पिछली सरकार बेहद फिस्सडी सरकार थी। यूपीए सरकार में हर मंत्री आने आपको प्रधानमंत्री मानता था और बेचारे मनमोहन सिंह को कोई पीएम ही नहीं मानता था। लेकिन आज पीएम मोदी के रूप में देश को सशक्त पीएम मिला है। देश दुनिया को देखने का नजरिया भी बदला है। मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व में एक ब्रांड बना है।