Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सरकार ने जनता को दिया तोहफा, CM डैश बोर्ड 'उत्कर्ष' की...

त्रिवेंद्र सरकार ने जनता को दिया तोहफा, CM डैश बोर्ड ‘उत्कर्ष’ की हुई लांचिंग……

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने आज भाजपा के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर सूबे की जनता को एक और तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में CM डैश बोर्ड उत्कर्ष की लांचिंग की है। इस मौके पर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

अब अफसरों की सरकारी योजनाओं के बारे में भ्रामक सूचना देना संभव नहीं होगा। इसके अलावा फाइल पर फैसला लेने में देरी क्यों हुई, इसका भी जवाब देना होगा। यह संभव होगा सीएम डैश बोर्ड से, जिसे आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस और गुड गवर्नेंस डे के अवसर पर शुरू किया गया है।

इस डैश बोर्ड के जरिए सरकार की लाभकारी योजनाओं की तेजी से मॉनिटरिंग होगी। डैश बोर्ड में हर विभाग को अपनी योजना, उसकी प्रतिदिन की प्रगति, अगर योजना या फाइल रुकी है, तो उसका कारण स्पष्ट करना होगा। बहरहाल, अब योजनाओं पर मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के माध्यम से सीधे नजर रख सकेंगे।
उत्कर्ष डैश बोर्ड की शुरुआत पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विभागों की बेहतर तरीके से डैश बोर्ड से मॉनेटरिंग होगी , बजट के खर्च और आउटक्रम पर भी नजर रखी जायेगी। उनके मुताबिक डैश बोर्ड से तमाम विभागों के क्रिया कलापों पर खुद तो सीधे नजर रखेंगे ही, साथ ही मुख्य सचिव भी सीएम डैश बोर्ड के जरिए हर विभाग की निगरानी रखेगें।
सीएम त्रिवेंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने राजनीतिक आदर्श स्थापित किये है, त्रिवेंद्र रावत ने उनके सीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular