Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिवेंद्र ने बचाई भाजपा की लाज

त्रिवेंद्र ने बचाई भाजपा की लाज

देहरादून। पूरे देश में हो रहे उपचुनाव में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने विधानसभा उपचुनाव में सीट जीतकर जहां मुन्नी देवी को विजयी बनाया वहीं पूरे देश में भाजपा की लाज भी रखी।
लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर वोटों की गिनती में भाजपा ने उत्तराखंड में बाजी मारी, साथ ही साथ पालघर सीट भी जीत ली।
जिन चार लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है, उनमें कैराना आरएलडी ने जीत हासिल कर ली है, उसने यह सीट भाजपा से छीनी है। भाजपा को हराने के लिए यहां सभी प्रमुख विपक्षी दल एक-दूसरे के साथ आ गए थे। सीधे कहा जाए तो कैराना में प्रमुख मुकाबला भाजपा और महागठबंधन के बीच था। उपचुनाव के नतीजों को साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माने जा रहे हैं। यह भाजपा और महागठंबधन के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इन उपचुनावों के परिणाम भविष्य के नतीजे तय करेंगे लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने उत्तराखंड की जनता के सहयोग पर पार्टी को जीत का हार पहनाया है।
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। थराली विधानसभा उप चुनाव में भाजपा सीट और साख बचाने में कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने थराली सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने करीबी मुकाबले में कांग्रेस के प्रो जीतराम को हराया। मुन्नी देवी के जीत दर्ज करते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देहरादून से लेकर थराली तक भाजपाई जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जीत की बधाई दी।
चुनाव आयोग ने अपनी सभी तैयारियां कर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू कर दी थी। मतगणना कार्यों को पूरा करने के लिए नियुक्त सभी कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी में पहुंच गये थे। मतगणना के लिए लेखा एवं वित्त से जुड़े 49 कार्मिकों को नियुक्त किया गया। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गई थी। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न हुआ। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी थे। भाजपा से दिवंगत विधायक मगनलाल की पत्नी मुन्नी देवी और कांग्रेस से प्रो. जीतराम के बीच कड़ी टक्कर चल रही।

चौदह चक्रो की मतगणना
12:56 बजे भाजपा की बढत 1921 मतों की 14 रांउड तक

12:38 बजे मतगणना 13वां चरण

माकपा कुंवर राम 39
कांग्रेस जीत राम 1605
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 1934
यूकेडी कस्वी लाल 85
निर्दलीय बीरी राम 30
नोटा 37
बीजेपी को 1144 की बढ़त

12:28 बजे मतगणना 12वां चरण
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 1778
कांग्रेस जीत राम 1756
यूकेडी कस्वी लाल 96
माकपा कुंवर राम 56
निर्दलीय बीरी राम 51
नोटा 60
बीजेपी अभी भी फिर 815 से आगे

12:09 बजे मतगणना 10वां चरण
कांग्रेस जीत राम 1955
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 1709
माकपा कुंवर राम 34
यूकेडी कस्वी लाल 79
निर्दलीय बीरी राम 46
नोटा 38
बीजेपी को 815 की बढ़त अभी भी

11:47 बजे मतगणना 9वां चरण
कांग्रेस जीत राम 1756
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 1010
यूकेडी कस्वी लाल 53
निर्दलीय बीरी राम 47
माकपा कुंवर राम 31
नोटा 27
बीजेपी 1061 वोट से आगे

11:39 बजे मतगणना 8 वां चरण
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 1587
कांग्रेस जीत राम 1624
माकपा कुंवर राम 83
यूकेडी कस्वी लाल 68
निर्दलीय बीरी राम 30
नोटा 26
बीजेपी 1807 वोट से आगे

11:13 बजे मतगणना 6 वां चरण
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 1374
कांग्रेस जीत राम 1253
यूकेडी कस्वी लाल 66
माकपा कुंवर राम 34
निर्दलीय बीरी राम 28
नोटा 35
बीजेपी 1734 वोट से आगे

10:56 बजे मतगणना 5वां चरण
कांग्रेस जीत राम 1719
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 1521
यूकेडी कस्वी लाल 79
माकपा कुंवर राम 39
निर्दलीय बीरी राम 23
नोटा 26

10:24 बजे मतगणना चौथा चरण
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 2295
कांग्रेस जीत राम 1681
यूकेडी कस्वी लाल 172
नोटा 85
माकपा कुंवर राम 78
निर्दलीय बीरी राम 63

10:14 बजे मतगणना तीसरा चरण
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 2283
कांग्रेस जीत राम 1606
माकपा कुंवर राम 243
यूकेडी कस्वी लाल 144
निर्दलीय बीरी राम 44
नोटा 82

8:26 बजे थराली की 177 बूथों के लिए होगी गिनती। एक बूथ देवसारी में वोटिंग नहीं हुई थी। लोगों ने बहिष्कार किया था।
8:09बजे पोस्टल बैलेट की गणना शुरू। 268 हैं पोस्टल बैलेट।
8:00 बजे सुबह 8 बजे से कुलसारी में मतगणना शुरू हो गई

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular