Saturday, March 14, 2026
Home मनोरंजन तो 2017 में ये सुदंरी करेगी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में...

तो 2017 में ये सुदंरी करेगी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व

congratulations

मुम्बई : रोशमिता हरिमूर्ति को मिस दिवा 2016 चुना गया है और वह अगले साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बेंगलुरु की 22 वर्षीय इस युवती ने 15 लड़कियों के बीच इस प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की।रोशमिता ने कहा कि इस कामयाबी से बेहद खुश हैं।

ताज हासिल करने के बाद रोशमिता ने बताया कि ‘यह एक अत्यंत उत्साहपूर्ण यात्रा थी। यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। सभी कार्यों और प्रतियोगिताओं ने वास्तव में मुझे एक विजेता बनने में मदद की है।’ मॉडल अभी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विषय की पढ़ाई कर रही है और उसका कहना है कि वह जल्दी ही मिस प्रतियोगिता 2017 के लिए तैयारी शुरू कर देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2