Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश तो हो गई मुलायम-अखिलेश में सुलह!

तो हो गई मुलायम-अखिलेश में सुलह!

images (30)

नई दिल्ली:अखिलेश यादव  को  न सिर्फ साइकिल चुनाव चिन्ह मिला, बल्कि समाजवादी पार्टी भी उन्हीं की झोली में आई. आयोग के फैसले के बाद से मुलायम कुछ नरम दिख रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव कैंप में सुलह हो गया है. अखिलेश यादव को मुलायम सिंह की तरफ से उम्मीदवारों की एक लिस्ट दी गई है. बताया जा रहा है कि इन उम्मीदवारों को अखिलेश की लिस्ट में शामिल किया जाएगा.

पिता मुलायम सिंह से खटपट पर अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद हमेशा हम पर रहा है. कल ही उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है. यह पिता-पुत्र हम दोनों का आपसी मामला है.

अखिलेश ने इसके साथ ही बताया, “हम दोनों की लिस्ट में 90 फीसदी उम्मीदवारों के नाम कॉमन थे.” कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अभी दोनों पार्टियों में बातचीत चल रही है. गठबंधन के फैसले का एलान लखनऊ से ही होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2