ऋषिकेश। ऋषिकेश के तपोवन में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसका कारण एक पेड़ का ट्रांसफार्मर पर झुकना है। इस बारे में क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग को भी अवगत कराया है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता ने भी 20 दिन पहले बिजली विभाग को यह पेड़ हटाने को लिखा था, लेकिन आज तक बिजली विभाग सोया हुआ है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिसकी जिम्मेदारी केवल वन विभाग की होगी, जिसके कारण बिजली विभाग का भी नुकसान हो जाएगा और लोगों को भी बिजली के लिए तरसना पड़ेगा। सभी क्षेत्र ने एक बार फिर वन विभाग से आग्रह किया है कि इस पेड़ को कटवाकर समस्या का समाधन करें अन्यथा समस्या लाइलाज हो सकती है।
…तो वन विभाग के कारण हो सकती है बड़ी समस्या !
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!