उत्तराखंड भले ही धीमी गति में विकास की राह पर कदम रख रहा हो। पर यहां शासन करनें वाले नेता पूरी तरह से सपन्न हैं। बीती सरकार हों या अभी आई बीजेपी की सरकार दोनों के कई नेता करोड़पतियों में शामिल हैं।
फिलहाल, नए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल की बात करें तो यहां भी सीएम समेत आठ मंत्री करोड़पति की लिस्ट में शामिल है।
सतपाल महराज का नाम इस लिस्ट में सबसे उपर है। जिसकी संपत्ति करीबन 80 करोड़ है। राज्यमंत्री रेखा आर्य की संपत्ति 12.44 करोड़ है। इनके बाद कैबीनेट मंत्री यशपाल आर्य 4.32 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वहीं हरक सिंह रावत की संपत्ति 2.68 करोड़ हैं।
कैबिनेट मंत्री सुबोध सिंह उनियाल की बात करें तो उनकी संपत्ति 1.74 करोड़ है। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की सपत्ति 1.28 करोड़ हैं। मंत्री मदन कौशिक की संपत्ति का आंकड़ा करोड़ पार गया है। उनकी संपत्ति 1.07 करोड़ है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बात करें तो उनकी संपत्ति अपनें कुछ मंत्रियों की सपत्ति से कम है। उनकी कुल संपत्ति 1.15 करोड़ हैं।