तो बसंत पंचमी के बाद कांग्रेस घोषित करेगी घोषणा पत्र…

भाजपा की राजनीति और शब्दों को ओछा बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर पलटवार किया है। उपाध्याय ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी को पता है कि किस तरह के शब्द बोलने चाहिए।

kishore-upadhyay_1458504488

उन्होंने कहा कि बीजेपी को उनकी राजनीति और उनके शब्द मुबारक। कांग्रेस को इस तरह के बयान देने में कोई दिलचस्पी नही है।  गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने अपने नौ संकल्प जनता के सामने रखे थे जिसे भाजपा ने क्रूर मजाक करार दिया था।

इस दौरान वार्ता में  किशोर  उपाध्याय ने ये भी बताया कि बसंत पंचमी के बाद कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र घोषित करेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here