Homeराज्यदिल्लीआर्थिक सर्वेः 2017-18 में विकास दर 6.75-7.50% रहने का अनुमान..

आर्थिक सर्वेः 2017-18 में विकास दर 6.75-7.50% रहने का अनुमान..

economic_survey

नई दिल्लीः. आज बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक सर्वे पेश कर दिया. आर्थिक सर्वे 2017-18 में देश की विकास दर 6.75-7.50 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है. ये भी कहा गया है कि 2016-17 में जीडीपी वृद्धि घटकर 6.5 प्रतिशत पर आएगी। जोकि पिछले वित्त वर्ष में 7.6 प्रतिशत थी.

ECONOMIC SURVEY UPDATES-

  • अरुण जेटली ने नोटबंदी के बाद कृषि सेक्टर पर आए असर की समीक्षा करने की बात कही है. कृषि में अच्छी वृद्धि हो रही है लेकिन नोटबंदी के असर के बाद कृषि क्षेत्र का अध्ययन किया जाएगा.
  • वहीं वित्त मंत्री ने रियल एस्टेट सेक्टर के दाम और गिरने का अनुमान दिया है. रियल स्टेट की कीमतों में गिरावट आएगी.
  • कच्चे तेल के दाम 65 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाते हैं तो वैश्विक तेल के दाम बढ़ सकते हैं. वैश्विक दृष्टिकोण से अगर कच्चे तेल की कीमत 65 से ऊपर चली जाती है, तो हमारी अर्थव्यवस्था पर इसका उल्टा असर देखा जा सकता है.
  • नोटबंदी के बाद पैदा हुई नकदी की समस्या अप्रैल तक खत्म हो जाएगी.
  • नोटबंदी के बाद रियल ई-स्टेट बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसमें सुधार के लिए किफायती आवास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
  • वित्त वर्ष 2017-2018 मेें देश में श्रम और रोजगार में वृद्धि होगी.
  • हम देख रहे हैं कि अगले साल मानसून हमारे ऊपर क्या प्रभाव डालता है नोटबंदी के बाद किसानों को बीज और उर्वरक खरीदने में दिकक्तों का सामना करना पड़ा था.
  • इससे पहले राष्ट्रपति के भाषण के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि मौजूदा भारत सरकार रोजगार के मोर्चे पर बिलकुल फेल रही है.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular