Homeराज्यबिहारतो पीएम कर रहे है "चीनी कंपनी" का प्रचार ,,!!!

तो पीएम कर रहे है “चीनी कंपनी” का प्रचार ,,!!!

lalu-modi

नोटबंदी के बाद से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव पीएम नरेद्र मोदी पर तीखे वार कर रहे है। इस बार लालू यादव ने पीएम से कुछ ऐसा कह दिया कि लोग सोच रहे है जो सरकार चाइनीज़ चीजों के प्रयोग न करने के लिए लोगो से अपील कर रही थी वो खुद क्यों चाइनीज़ पेटीएम का प्रचार कर रही है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “ऐसा कोई पीएम (प्रधानमंत्री) होता है? जो सरेआम चीनी कंपनी का प्रचार कर कहता हो, पेटीएम कर लो. ‘पेटीएम’ का मतलब पे टू मी. जनाब, पीएम गरिमा का पद होता है.” लालू ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मोदी ने ‘मतवाला हाथी’ की तरह तानाशाही कदम उठाया है.

राजद प्रमुख ने दावा किया कि नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ होंगे. पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री एक तानाशाह की तरह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, “मोदी जी, आपने मतवाला हाथी की तरह तानाशाही कदम उठाया है. लगता है, यहां का सारा पैसा चीन चला जाएगा.”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular