Homeराज्यउत्तराखण्डतो एम रामास्वामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..

तो एम रामास्वामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..

uttarakhand-logo-jpg
देहरादून । प्रदेश के नए मुख्य सचिव शुक्रवार को मिलना लगभग तय हो गया है। अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी की मुख्य सचिव पद पर तैनाती पक्की मानी जा रही है। मौजूदा मुख्य सचिव शत्रुध्न सिंह कल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे है। सिंह शनिवार को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभालेंगे।
मुख्य सचिव शत्रुध्न सिंह की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति की जा चुकी है। वह शनिवार को राजभवन से सुबह10 बजे मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे। शत्रुध्न सिंह को 31 दिसंबर को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होना था, लेकिन नया पदभार मिलने के बाद वह स्वच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे है। गैरसैंण में दो दिनी विधानसभा सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन है। दोपहर बाद सत्र स्थगित होते ही मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह दून पहुंचकर सचिवालय में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद पदभार छोड़ रहे है।

शुक्रवार शाम को ही नए मुख्य सचिव पद पर 1986 बैच के आइएएस एम रामास्वामी की ताजपोशी तय मानी जा रही है। रामास्वामी फिलहाल 80 हजारी स्केल में अपर अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं। हलाकिं सरकार की ओर से इस बारे में अभी फैसले को सार्वजनिक नही किया गया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव पद की दौड़ में यू ंतो 1981 बैंच के अमेंद्र सिन्हा, 85 बैच के अनूप वधावन,86 बैच के उत्पल कुमार सिंह, एस रामास्वामी और डॉ. रणबीर सिंह को शामिल माना जाता रहा है लेकिन अमरेंद्र सिन्हा, अनूप वधावनऔर उत्पल कुमार सिंह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है। 1986 बैच के उत्पल कुमार सिंह मुख्य सचिव पद की दौड़ में आगे बताए जा रहे है, लेकिन उनकी केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से मंजूरी के बारे में राज्य को अब तक जानकारी नही मिली है।

इसकी पुश्टि मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने भी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि सूबे में वरिष्ठतम आइएएस एस रामास्वामी को कल मुख्य सचिव पदभार सौंपा जा सकता है। जानकारों की मानें तो सरकार इस समय ऐसे अधिकारी को मुख्य सचिव पद पर रखना चाहती है जो वर्तमान में चल रही योजनाओं को गति दे सके। इस मापदंड में दो ही अधिकारी फिट बैठ रहे है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य सचिव पद को लेकर किसी तरह के विवाद के पक्ष में नही है। इसे रामास्वामी के दावे के पुख्ता होने के तौर पर लिया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular