Homeराज्यउत्तराखण्डतेज़ रफ़्तार कार ने राहगीरों को मारी टक्कर दुर्घटना में 7 लोग...

तेज़ रफ़्तार कार ने राहगीरों को मारी टक्कर दुर्घटना में 7 लोग चोटिल 1 गंभीर।

उधम सिंह नगर – सितारगंज के अमरिया चौराहे पर आ रही एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो कार संख्या – UK06B9113 ने सबसे पहले एक इ-रिक्शा को टक्कर मारी और अन्यंत्र होकर 6-7 बाइक सवारों को रौंधते हुए चौराहे पर स्थित एक दुकान में जा घुसी।

घटना में अनियंत्र कार ने 7-8 बाइक को रौंधा जिसमे कार की चपेट में आने वाली बाइकों को कार ने बुरी तरह ध्वस्त कर दिया।

वहीँ बाइक सवारों को भी दुर्घटना में काफी चोटें आईं मौके पर पहुंची सितारगंज पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में लिया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया वहीं कार दुर्घटना में एक व्यक्ति को सर में गंभीर चोटें आई जिसको देखते हुए इसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकत्सक डॉक्टर रविन्दर सिंह ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक केवल 2 ही घायलों को लाया गया है, जिसमे एक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और एक को उनके द्वारा रेफर किया गया है।

अन्य घायल अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे। डॉक्टर रविन्दर सिंह के अनुसार बाकी घायलों को किसी निजी अस्पताल में चिकित्सा के लिए ले जाया गया होगा।
मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक घायल व्यक्ति ने घटना क्रम बताते हुए कहा की मौके पर एक इ-रिक्शा समेत 7-8 लोग और बाइकों को कार ने रौंध दिया और कार एक दुकान में जा घुसी।

फिलहाल कार और चालक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular