Homeराज्यउत्तराखण्डमहानिदेशक सूचना डॉ पंकज कुमार पाण्डेय ने किया हल्द्वानी सूचना विभाग का...

महानिदेशक सूचना डॉ पंकज कुमार पाण्डेय ने किया हल्द्वानी सूचना विभाग का औचक निरिक्षण

महानगर हल्द्वानी पहुचे महानिदेशक सूचना डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने तिकोनियां स्थित सूचना विभाग के मीडिया सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। मीडिया सेन्टर पहुचने पर उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा द्वारा महानिदेशक का बुके देकर स्वागत किया।

डॉ पंकज कुमार पाण्डे
डॉ पंकज कुमार पाण्डे

उन्होेने मीडिया सेन्टर के क्रियाकलापो की जानकारी ली तथा ही कार्य में और अधिक तत्परता, गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये। उन्होने मीडिया सेन्टर के स्टाफ से कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए मीडिया सेन्टर महत्वपूर्ण है। मीडिया सेन्टर कुमायू मंडल के सभी जिला सूचना कार्यालयो से समन्वय स्थापित करते हुये जनपद स्तर पर सतही प्रचार प्रसार का मुल्यांकन करे, साथ ही समन्वय की भूमिका में रहे।

डा0 पाण्डे ने बताया कि

सूचना विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के लिए विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की रणनीति बनाई जा रही है। गेटवे कुमायू हल्द्वानी में आधुनिकतम मीडिया सेन्टर बनाया जायेगा। इसके साथ ही इसमे नियमित कर्मचारी की तैनाती के लिए एक प्रस्ताव शासन को यथाशीघ्र भेजा जायेगा।

उन्होने उपनिदेशक श्री मिश्रा को निर्देश दिये कि इलेक्ट्रानिक, प्रिन्ट एव सोशल मीडिया के महत्व को दृष्टिगत रखते हुये आधुनिकतम मीडिया सेन्टर स्थापित करने का प्रस्ताव सूचना निदेशालय को भेजें। उन्होने सिटी मजिस्टेट केके मिश्रा को निर्देश दिये कि वह मीडिया सेन्टर स्थापना के लिए नजूल भूमि का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भिजवाना सुनिश्चित करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular