Homeराज्यउत्तराखण्डतेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत,...

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

नैनीताल/रामनगर – मंगलवार की देर रात नेशनल हाईवे 309 पीरु मदारा के समीप अज्ञात वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वही मामले में पीरु मदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी नरेंद्र सिंह उम्र 18 वर्ष मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. See cool forms of condoms. Models give pure joy. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay men porn[/url] today. Choose any way right.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular