Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीतीर्थ पुरोहितों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार,...

तीर्थ पुरोहितों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार, जानिए क्यों?

उत्तरकाशी – चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खोल दिए गए। वहीं कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम होटल व्यवसाई समेत तीर्थ पुरोहितों व स्थानीय छोटे व मझोले कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। कुछ दिनों पूर्व सरकार ने धामों में दर्शनार्थियों की संख्या के निर्धारण का निर्णय लिया था उसे अब समाप्त कर दिया है। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। इस मांग को लेकर होटल स्वामी और तीर्थ पुरोहित पिछले लंबे समय से आंदोलित थे।

बाध्यता को समाप्त करने के बाद सिर्फ पुरोहित और चार धाम यात्रा रूटों पर कारोबारी काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैसले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल से आभार भी व्यक्त कर रहे हैं। वही सिर्फ 5 मंदिर समिति गंगोत्री धाम ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने पत्र लिखकर कहा कि जो निर्णय लिया गया है वह सराहनीय व योग्य है। कहा कि इससे समूचे तीर्थ पुरोहित और व्यापार मंडल बेहद खुश है। इस फैसले को देखते हुए समिति मां गंगा से प्रार्थना करती है कि आपकी यज्ञ कृति में सतत वृद्धि हो।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular