Homeराज्यउत्तराखण्डतीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ धाम पहुंचाने वाली हेली कंपनियों को देना होगा ईको...

तीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ धाम पहुंचाने वाली हेली कंपनियों को देना होगा ईको पर्यटक शुल्क।

चमोली – इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले हेलीकॉप्टर से भी नगर पंचायत बद्रीनाथ ईको पर्यटक शुल्क वसूलेगा। इसके लिए नगर पंचायत ने शुल्क का निर्धारण भी कर लिया है। हेलीकॉप्टर के प्रति चक्कर पर हेली कंपनी से 1000 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। बद्रीनाथ धाम से करीब दो किलोमीटर पहले लोनिवि के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन होता है।

नगर पंचायत की ओर से धाम में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को लेकर पहुंचने वाले वाहनों से देव दर्शनी में बैरियर पर ईको पर्यटक शुल्क लिया जाता है। अब इस यात्रा सीजन से हेलीकॉप्टर कंपनियों से भी शुल्क लिया जाएगा। नगर पंचायत ने पर्यटक शुल्क में संशोधन की कार्रवाई भी शुरु कर ली है।

नगर पंचायत बद्रीनाथ की प्रभारी अधिकारी/एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में इस बार ईको टैक्स में संशोधन किया गया है। वाहनों के साथ ही हेलीकॉप्टर कंपनियों से भी प्रति चक्कर 1000 रुपये पर्यटक शुल्क लिया जाएगा। पर्यटक शुल्क का व्यय नगर पंचायत द्वारा अपने स्तर से पर्यावरण व पर्यटन विकास पर किया जाएगा।

वाहनों से पहले और अब लिया जाने वाला पर्यटक शुल्क

                               तब                                     अब
हेलीकॉप्टर                   –                               1000 रुपये प्रति चक्कर
बस                        100 रुपये प्रति वाहन           120 रुपये प्रति वाहन
टैंपो ट्रेवलर                70 रुपये                           100 रुपये
कार, जीप, वेन, सूमो    40 रुपये                           60 रुपये
दो पहिया वाहन          10 रुपये                           10 रुपये

मसूरी की तर्ज पर नगर पंचायत बद्रीनाथ भी ईको पर्यटक शुल्क के 25 फीसदी हिस्से को धाम में विंटर कॉर्निवॉल पर खर्च करेगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि मसूरी में ईको पर्यटक शुल्क से प्रतिवर्ष विंटर कॉर्निवॉल का आयोजन किया जाता है। इसी के तरह बद्रीनाथ धाम में भी विंटर कॉर्निवॉल का आयोजन किया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम में ईको पर्यटक शुल्क के साथ तीर्थयात्रियों से 20 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे जिसके बदले उन्हें एक बैग दिया जाएगा। तीर्थयात्री धाम में रहने तक जो भी कूड़ा छोड़ते हैं। उसे बैग में रखकर रवानगी के समय बैरियर पर दे देंगे जिस पर नगर पंचायत के कर्मचारी उनसे लिए गए 20 रुपये को वापस कर देंगे। इससे धाम को प्लास्टिक व कूड़ा मुक्त रखा जा सकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular