देहरादून – तीन तलाक पर अध्यादेश लाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की महानगर संयोजिका मधु जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए मुस्लिम महिलाओं को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनसे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो अल्पसंख्यक महिलाओं से वादा किया था कि तीन तलाक पर पुरा किया बिल लाया जायेगा और तीन तलाक को लाकर जो मुस्लिम महिलाएं कष्ट झेल रही थी वह खत्म होगा। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने मुस्लिम महिलाओं को बताया कि अब उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आप लोगों से वादा किया था वह वादा निभा लिया है और अब यदि कोई मुस्लिम पुरुष किसी महिला को तीन तलाक देता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी और वह उस महिला को भरण.पोषण और बच्चे की जिम्मेदारी भी आपको ही मिलेगी। मुस्लिम महिलाओं ने सारी जानकारी लेने के बाद बीजेपी की महानगर संयोजिका मधु जैन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया….