Homeराज्यउत्तराखण्डतालाबों की जांच को लेकर धरने पर बैठे किसानो का धरना हुआ...

तालाबों की जांच को लेकर धरने पर बैठे किसानो का धरना हुआ समाप्त।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग द्वारा खोदे गए तालाबों में हुई अनिमीताओं की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों का अनशन आज अखिल भारतीय किसान नेता जगदेव सिंह ने 30 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के धरने को समापन करवाया। साथ ही किसान नेता जगदेव सिंह ने धरने पर बैठे किसान साथियों को आश्वासन दिया की अब क्षेत्र के किसानों की लड़ाई अखिल भारतीय किसान सभा लड़ेगी।

सितारगंज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान नवीन मण्डी स्थल में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे थे। साथ ही किसानो ने उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था, जिसमे लिखा गया की ग्राम पंचायत खुँसरिया , ग्राम ड्योढार, में मानक से अधिक गहरा तालाब खोदने व् खोदी गयी मिटटी की बिक्री की गयी है।

साथ ही ज्ञापन में लिखा की कई गुना अधिक तालाबों की खुदाई की गयी है जिसकी गहराई 20-25 फ़ीट है जो मानक के विरुद्ध कार्य किया गया है। आरोप है कि खोदी गयी मिटटी अवैध रूप से बेचीं। साथ ही तालाब के किनारे बने घरों को तालाब की गहराई से खतरा बताते हुए कहा की कोई भी अनहोनी घटना की संभावना बानी हुई है।

वहीँ अखिल भारतीय किसान सभा के नेता जगदेव सिंह ने आज किसानों की भूख हड़ताल को उन्हें जूस पिला कर समाप्त कराई। वहीँ उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर तालाब की खुदाई में हुई गड़बड़ी की गहनता से जांच कराने की मांग की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments