Homeराज्यउत्तराखण्डतवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे पर भरभरा के गिरा पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई...

तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे पर भरभरा के गिरा पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान। 

पिथौरागढ़ – धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे पर गर्बाधार में सोमवार को अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरते देख वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया।

यह मार्ग पिछले चार दिनों से बंद था। सोमवार को कुछ समय के लिए सड़क खुलने पर आदि कैलाश के तीसरे और चौथे दल के यात्री और अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक पहाड़ी दरक गई। गनीमत रही कि उस वक्त उस जगह पर कोई यात्री नहीं गुजर रहा था। सड़क बंद होने से यात्री वापस धारचूला लौट आए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular