तमंचे की नोक पर फैक्ट्री से 35 लाख की डकैती डालने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र के ऑटोमेटिक एलुमिनियम फैक्ट्री से तमंचे की नोक पर 35 लाख की डकैती डालने वाले चार अभियुक्त को पुलिस ने चंद घंटो में ही सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है साथ ही डकैती का माल भी रिकवर कर लिया गया है। रविवार को 7 युवकों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित ऑटोमेटिक एलमुनियम कंपनी से 7 अभियुक्तों ने तमंचे की नोक पर फैक्ट्री में डकैती डालकर करीब 35 लाख के माल की घटना को अंजाम दिया था। डकैती की सूचना मिलते ही एसएसपी द्वारा एक टीम गठित की गई। वही पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चार अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से गिरफ्तार कर डकैती का माल भी बरामद कर लिया है। तो वही 3 अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह का कहना है देर रात्रि सिडकुल थाना क्षेत्र में एलमुनियम की कंपनी में 7 बदमाश आए। जिन्होंने तमंचा और चाकू की बल पर कंपनियों के कर्मचारियों को बंधक बना कर 35 लाख का माल लूट कर ले गए थे। सूचना पर तत्काल टीमें बनाई गई थी। जिनमें 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और सभी लोग सहारनपुर के गंगो के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here