Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला में हुई भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत।

डोईवाला में हुई भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत।

देहरादून/डोईवाला – भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत आज डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष शमसेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डोईवाला विधायक के अलावा जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम होगा।

इसी को लेकर देहरादून जिला कार्यकारिणी की शुरुआत डोईवाला से की गई।

इस दौरान डोईवाला विधायक ब्रज भूषण गैरोला ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता में भारी उत्साह है, और हम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य करेंगे। आम लोग भी इसके लिए पूरी तरह उत्सुक है, और झंडे की मांग कर रहे हैं।

भाजपा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव पर हर घर तिरंगा की अभियान को देहरादून जिले के डोईवाला से शुरू किया गया है। और पूरे देहरादून जिले के 19 मंडलों के लिए यहां से तिरंगो का वितरण भी किया गया है। और 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का अभियान सफल बनाया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular