Homeराज्यउत्तराखण्डडेढ़ किलो चरस के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

डेढ़ किलो चरस के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज पुलिस ने लगभग डेढ़ किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त चरस की खेप उत्तर प्रदेश से ला कर अपनी दुकान से लोगो को बेचा करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

वही एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की कल देर शाम सितारगंज पुलिस ग्राम बरुवाबाग को जाने वाले स्टोन क्रेशर तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाए हुई थी। तभी वही पर एक संदिग्ध दिखाई दिया शक होने पर तलाशी के दौरान आरोपी के पास डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विद्यारामपाल निवासी बरुवाबाग कोतवाली सितारगंज बताया।

आरोपी ने बताया की वह चरस की खेप पीलीभीत से ला कर सितारगंज में सप्लाई करता था। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है। पकड़ी गई चरस की खेप की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपए आकी जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular