Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड डीआरडीओ की मदद से गढ़वाल और कुमाऊं में जल्द तैयार होगें 1400...

डीआरडीओ की मदद से गढ़वाल और कुमाऊं में जल्द तैयार होगें 1400 ऑक्सीजन बेड और आईसीयू….

डीआरडीओ की मदद से गढ़वाल और कुमाऊं में जल्द ही 1400 ऑक्सीजन बेड और आईसीयू तैयार होने  जा रहे है… जी हां स्वास्थ्य प्रभारी पंकज पांडे ने यह जानकारी दी। पंकज पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री  द्वारा भारत सरकार से अनुरोध किया गया था जिसके बाद दो अस्थाई अस्पताल बनने जा रहे है कुमाऊं के लिए अस्पताल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज कैंपस में बनेगा जिसमें 400 ऑक्सिजन बेड और 100 आईसीयू बेड बनाए जाएंगे जबकि गढ़वाल के लिए यह अस्पताल आईडीपीएल ऋषिकेश में बनेगा… राज्य सरकार की मदद से 100 आईसीयू बेड एम्स ऋषिकेश में जल्द ही बनाए जाएंगे… उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पूरी उम्मीद है कि जल्द ही 1400 नए बेड डीआरडीओ की  उसकी मदद से तैयार हो जाएंगे …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2