डिस्कवरी के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे पीएम मोदी, 12 अगस्त को पीएम मोदी और बियर ग्रिल्स सिखाएंगे जंगल में जिंदा रहने के गुर……..

यदि आपको जानवरों के बारे में जानने और उनकी जीवनशैली को देखना पसंद है तो आप डिस्कवरी पर आने वाले शो मैन वर्सेज वाइल्ड को जरूर देखते होंगे। दरअसल अब शो में आपको जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई देंगे। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए किए उपायों को लेकर उन्होंने खास कार्यक्रम शूट किया है। शो में आपको प्रधानमंत्री शो के होस्ट के साथ भारत की प्राकृतिक विविधता और प्रकृति संरक्षण उपायों को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई देंगे।

ग्रिल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘180 देशों के लोगों जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। वह भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।’ ट्वीट के साथ उन्होंने शो का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। यह शो डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को रात के 9 बजे प्रसारित होगा। इस वीडियो में देशवासियों को प्रधानमंत्री का बिलकुल अलग अंदाज नजर आएगा। वह बेबाक अंदाज में हंसते और ग्रिल्स के साथ चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री वीडियो में शो के मिजाज के अनुसार स्पोर्ट्स आउटफिट में दिख रहे हैं। वह ग्रिल्स के साथ छोटी सी नाव की मदद से नदी पार करते और जंगल की चढ़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रिल्स शो में शिकार और दूसरी चीजों के लिए जंगल में मौजूद चीजों से उपकरण बनाते हैं। इसकी एक झलक वीडियो में नजर आती है। डिस्कवरी के इस शो में दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। यह दुनिया के लोकप्रिय शो में से एक है। इसे कई देशों की भाषा में डब किया जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए बराक ओबामा इसमें हिस्सा ले चुके हैं। तब ग्रिल्स और ओबामा ने अलास्कन फ्रंटियर पर चढ़ाई करते हुए शो किया था। पूर्व राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर बातचीत की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here