
देहरादून। दून अस्पताल के नए सीएमएस का ज़िम्मा डा. केसी पंत संभालेंगे। सरकार ने डा. केके टम्टा को हटाकर केसी पंत को ये जिम्मेदारी सौंपी है। डा. पंत मेडिसिन विभाग में एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है। इसी के साथ उन्हें अब दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। अपर सचिव अरुणेंद्र चैहान की ओर से इसके आदेश किए गए हैं।
दून अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के बाद डॉ केके टम्टा को यहां का चिकित्सा अधीक्षक बनया गया था, लेकिन आए दिन दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो रही थी।
बीते दिनों दून अस्पताल में शव को कंधे पर ढोने की घटना भी सामने आई थी। दून अस्पताल में फैली इस तरह की अव्यवस्थाओं के कारण स्वास्थ्य सचिव नितेश झा भी नाराज थे। इसके बाद अब दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा को हटाया गया है।
डा.केसी पंत को दून अस्पताल के नए चिकित्सा अधीक्षक का ज़िम्मा सौंपा गया है
RELATED ARTICLES